(ब्यूरो रिपोर्ट पूनम)
गीता ज्ञान प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश की सरकार के द्वारा स्कूलो में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला कैंट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के अन्तर्गत गीता वितरण समारोह आयोजित हुआ। पंडित तिलक राज शर्मा मुख्यातिथित के रूप में मौजू रहे। पंडित तिलक राज शर्मा ने विद्यार्थियों को गीता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘श्रीमद्भगवद्गीता का प्रकाट्य स्वयं भगवान श्रीकृष्ण के मुख से हुआ है। इसमें 18 अध्याय एवं 700 श्लोक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान महाभारत के युद्ध में अर्जुन को मार्गशीष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन दिया था। इसलिए इसको मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं’।
Read More News:- पिता ने बेटी को बनाया दुल्हा, घोड़ी से कराई नगर परिक्रमा
उन्होने ये भी बताया कि, ‘गीता पढ़ने वाला विद्यार्थी उच्च व्यक्तित्व वाला मानव बनता है तथा जीवन की प्रत्येक समस्या तथा कठिनाई पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकता है। आज के समय में गीता सभी जाति एवं धर्म के लोगों को पढ़नी चाहिए। पंडित तिलक राज शर्मा ने कहा कि वह हरियाणा सरकार एवं हरियाणा शिक्षा विभाग को साधुवाद देते हैं कि गीता ज्ञान को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है’।
Read More News:- शादी का मंडप बन गया ‘जंग का अखाड़ा’, जमकर चले लात और घूंसे!
इसके साथ-साथ उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का भी धन्यवाद किया। जिनके अथक प्रयासों से गीता का प्रचार न केवल भारत में अपितु पूरे विश्व में हो रहा है। उन्हीं के प्रयासों से अनेक देशों की संसद में श्रीमद्भगवद्गीता की स्थापना हुई है। समारोह में मुख्य अतिथि ने स्कूल के 340 विद्यार्थियों तथा 20 स्टॉफ सदस्यों को गीता बांटी गई।