रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे कई जगह तो राखी पूर्णिमा भी कहते हैं।
बता दें कि इस बार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार 3 अगस्त को है, और इसमें खास बात यह है कि उस दिन सावन का आखिरी सोमवार भी है।
अगर आप अपने भाई के लिए राखी खरीद रही है, तो आप उनके राशि के अनुसार खरीद सकती हैं। यह उनके लिए शुभ होगा और भाई बहन के बीच प्यार बना रहेगा।
आइए जानते हैं राशि के अनुसार किस रंग का राखी आपके भाई के लिए होगा शुभ।
मेष राशि (Aries) के लिए लाल रंग की राखी शुभ रहेगा।
वृष राशि (Taurus) के लिए नीले रंग की राखी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) के लिए हरे रंग की राखी पहनना शुभ रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) के लिए सफेद रंग की राखी पहनना शुभ रहेगा।
सिंह राशि (Leo) के लिए सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी।
कन्या राशि (Virgo) के लिए हरे रंग की राखी।
तुला राशि (Libra) के लिए नीली या फिर सफेद रंग की राखी।
वृश्चिक राशि(Scorpio) के लिए लाल रंग की रखी शुभ होगी।
धनु राशि (Sagittarius) के लिए सुनहरे पीले रंग की राखी शुभ रहेगा।
मकर राशि (Capricornus) के लिए नीले रंग की राखी शुभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) के लिए हरे रंग की राखी।
मीन राशि (Pisces) के लिए पीले रंग की राखी।