कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों पर गोली चलवाकर उन्हें मारने वाला और दर्जनों केस का आरोपी विकास दुबे आज पुलिस एनकाउन्टर में मारा गया।
उज्जैन से कानपुर ले जाने के बीच में यह घटना हुआ।
बताया जा रहा है कि कानपुर ले आने के क्रम में जब कर पलट गई तब विकास दुबे पुलिस का पिस्टल छीन कर भागने लगा इस बीच जवबी करवाई में उसके सीने मेम गोली लगने से मौत हो गई।
इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आपको बता दें कि कानपुर जिले के चौबेपुर थाने के बिकरु गांव में दो जुलाई को विकास दुबे को गिरफ्तार करने आई 8 पुलिसवालों को मौत के घाट उतार दिया था। तब से यह अपराधी फरार चल रहा था। इसके बाद इसको उज्जैन के महाकाल के मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया।